करीब 3 साल से फरार ईनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नकबजनी, बलात्कार एवं अवैध हथियार के कुल 13 प्रकरण दर्ज
करीब 3 साल से फरार ईनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
अभियुक्त के खिलाफ नकबजनी, बलात्कार एवं अवैध हथियार के कुल 13 प्रकरण दर्ज
उदयपुर संवाददाता।
अंबामाता थाना पुलिस ने बुधवार को 3 साल से फरार चल रहे इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी डॉक्टर हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा जिले में वांछित ईनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु समस्त थानाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे। जिस पर उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं चांदमल सिंगारिया वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित थानाधिकारी, अम्बामाता मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से लम्बे समय से लूट एवं आर्म्स अधिनियम के कुल 06 प्रकरणों में वांछित 5000 रूपये का ईनामी हिस्ट्रीशीटर फैयाज खान पिता मोहम्मद अजीज निवासी सज्जन नगर, कच्ची बस्ती थाना अम्बामाता जिला उदयपुर को डिटेन कर पुछताछ की गई। पुछताछ के दौरान अभियुक्त ने अवैध हथियार पिस्टल व कारतूस बेचना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त बदमाश व शातिर प्रवृति का हो थाना अम्बामाता का हिस्ट्रीशीटर है जो लगातार अपने निवास से फरार हो गिरफ्तारी से छुप रहा था। अभियुक्त फैयाज खान के विरूद्ध उदयपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, बलात्कार एवं अवैध हथियार के कुल 13 प्रकरण दर्ज है व थाने के कुल 05 प्रकरणों में लम्बे समय से वांछित चल रहा था।ईनामी हिस्ट्रीशीटर फैयाज खान द्वारा निम्नांकित वारदात करना स्वीकार किया है। थाना अम्बामाता क्षेत्र में माह फरवरी 2023 में मस्तान बाबा रोड पर एक व्यापारी को
पिस्टल दिखाकर 20 हजार रूपये लूटकर फरार हो गया था। सदर पुलिस थाना निम्बाहेडा में तीन साल पहले दर्ज लूट के मामले में लूट की घटना को स्वीकार किया। अम्बामाता थाने के प्रकरण संख्या 524/23, 525/23, 526/23, 887/23 धारा 3/25,5/25 आयुध अधि. में हथियार बैचना स्वीकार किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें