महाराणा भूपालसिंह की 140वीं जयंती मनाई
महाराणा भूपालसिंह की 140वीं जयंती मनाई
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। मेवाड़ के 74वें एकलिंग दीवान महाराणा भूपालसिंह जी की 140वीं जयंती महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से मनाई गई। महाराणा भूपालसिंह का जन्म वि.सं. 1940, फाल्गुन कृष्ण एकादशी (वर्ष 1884) को हुआ था। सिटी पेलेस म्यूजियम स्थित राय आंगन में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलित किया गया तथा आने वाले पर्यटकों के लिए उनकी ऐतिहासिक जानकारी प्रदर्शित की गई। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि विक्रम संवत् 1987, ज्येष्ठ वदी 12 (ई.सं. 1930 दिनांक 25 मई) को महाराणा भूपालसिंह जी की गद्दीनशीनी सम्पन्न हुई। गद्दीनशीनी होते ही महाराणा ने प्रजा तथा जागीरदारों के कर्ज माफ कर दिये। महाराणा बड़े प्रजा हितैषी थे, वे सदा प्रजा की उन्नति एवं भलाई के लिए तत्पर रहते थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें