आरएमवी में 20 महिलाओं का तिलक लगाकर सम्मान
आरएमवी में 20 महिलाओं का तिलक लगाकर सम्मान
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। राजस्थान महिला विद्यालय पूर्व छात्रा परिषद की ओर से बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आरएमवीं विद्यालय की महिला कर्मचारी का पूर्व छात्रा परिषद सरंक्षिका डॉक्टर पुष्पा कोठारी के सानिध्य मे नारी तू नारायणी तू कभी न हारी वेद वाक्य को ध्यान मे रखते हुए 20 महिलाओं का तिलक लगाकर शॉल एवं उपहार देकर उनका अभिनंदन सम्मान किया गया।
कार्यक्रम मे वर्तमान अध्यक्ष अनीता भंडारी मंत्री संगीता शर्मा पूर्व अध्यक्ष नलिनी जोशी पूर्णिमा बोकड़िया श्वेता नैनावटी डॉक्टर तारा व्यास दामीना आचार्य विकास गोपाल सतीश आदि उपस्तिथ रहे। मंत्री संगीता शर्मा ने धन्यवाद की रस्म निभाई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें