राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* एन.जी.सी. योजना अंतर्गत स्काउट्स ने किया श्रमदान *कलेक्ट्रेट परिसर को किया पॉलिथीन मुक्त*
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* एन.जी.सी. योजना अंतर्गत स्काउट्स ने किया श्रमदान
*कलेक्ट्रेट परिसर को किया पॉलिथीन मुक्त*
झुंझुनू ,18 फरवरी,राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में भारत सरकार के वन जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की नेशनल ग्रीन कोर योजना अंतर्गत जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्काउट्स,रोवर्स, रेंजर्स ने पॉलिथीन एकत्र कर सिंगल यूज प्लास्टिक विरुद्ध अभियान को गति दी , एवम् कलेक्ट्रेट परिसर से पॉलीथिन, गुटखे के रेपर आदि एकत्र किए।
इस अवसर पर नेशनल ग्रीन कोर योजना अंतर्गत एक क्लब के सदस्यों तथा स्काउट, रोवर्स रेंजर्स ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय परिसर स्थित इको क्लब वाटिका में पेड़ पौधों की सार संभाल कर श्रमदान किया। इस अवसर पर सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि जिले में 305 इको क्लब विद्यालयों के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता चेतना ,ऊर्जा संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है और आम आदमी को जागरूक किया जा रहा है।
श्रमदान के दौरान वरिष्ठ स्काउटर रामदेव सिंह गढ़वाल ,सहायक सचिव माननगर विजय गर्वा, स्काउट प्रभारी हेमराज टिंबरेवाल गांगियासर शिक्षण संस्थान, स्थानीय संघ सचिव रामचंद्र मीणा, तथा स्थानीय संघ झुंझुनू
के सहायक सचिव राम रामकिशन सैनी सहित स्काउट रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें