डॉक्टर कविता किरण से साक्षात्कार का प्रसारण डीडी राजस्थान पर आज
डॉक्टर कविता किरण से साक्षात्कार का प्रसारण डीडी राजस्थान पर आज
जयपुर/ फालना (जनतंत्र की आवाज) 18 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री डॉ.कविता 'किरण' से काव्य पाठ और साक्षात्कार के अंश को राजस्थान के डीडी राजस्थान चैनल पर 19 फरवरी सोमवार को प्रातः 8:45 और प्रातः 11:15 धरती धोरा री कार्यक्रम में टेलीकास्ट किया जाएगा। डॉक्टर कविता किरण हिन्दी, उर्दू, राजस्थानी एवं अंग्रेजी में लेखन करती हैं। आप आकाशवाणी, टीवी चैनलों सहित विदेशों में भी काव्य पाठ कर चुकी हैं। आपको भारतीय उच्चायोग, लंदन द्वारा 'हिंदी गौरव सम्मान' से नवाजा जा चुका है। डॉक्टर कविता किरण ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रो. एंकर सुधीर सोनी ने साक्षात्कार किया है। डॉक्टर कविता ने बताया कि इस साक्षात्कार को टाटा स्काई 1190,वीडियोकॉन 179, एयरटेल 155,डिश टीवी 245,
रिलायंस 389,डीडी डीटीएच 17 पर भी देखा जा सकेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें