वन्य जीव नेवले के साथ एक गिरफ्तार

 वन्य जीव नेवले के साथ एक गिरफ्तार



उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 25 जनवरी। वन्य जीव नेवले को  रखने के आरोप में वन्य जीव उड़न दस्ता टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुख्य वन संरक्षक एवं वन्य जीव राजकुमार जैन ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति नगर निगम के टाउन हॉल के पास वन्य जीव नेवला को बंदी बना रखा है एवं करतब दिखाने का कार्य किया जा रहा है। जिस पर  राजकुमार जैन , मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव उदयपुर  अजय चित्तौड़ा, उप वन संरक्षक, उदयपुर के निर्देशन में वन्य जीव उड़न दस्ता टीम के साथ सयुंक्त कार्यवाही में  एक अभियुक्त को  वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972  के तहत गिरफ्तार किया गया है  |अभियुक्त अपना नाम  विनोद उर्फ सुल्तान अली पिता कांतिलाल सकरा निवासी अहमदाबाद गुजरात बता रहा है पास में कोई वैध कागजाद नहीं है अनुसंधान जारी है | संयुक्त कार्यवाही में क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह , भेरूलाल सहायक वनपाल, कल्पेश वन रक्षक , मयूर पाटीदार वन रक्षक वन्य जीव उड़न दस्ता से जितेन्द्र सिंह सहायक  वनपाल , भावचंद वनरक्षक , गिरधारी  सिंह वनरक्षक आदि शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई