सुप्रकाशमति माताजी का 43 वां दीक्षा दिवस कल
सुप्रकाशमति माताजी का 43 वां दीक्षा दिवस कल
उदयपुर। राष्ट्र संत उपसर्ग विजेता गुरु माँ गणिनि आर्यिका 105श्री सुप्रकाश मति माताजी का 43वां दिक्षा दिवस 14 जनवरी को ध्यानोदय तीर्थ पर. मनाया जायगा।
सुप्रकाश ज्योति मंच के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि सुप्रकाशमति माताजी 42 वर्ष पूर्व मुंबई पोदनपुर त्रिमूर्ति पर आचार्य 108अभिनन्दन सागर एवं मुनि श्री दया सागर के कर कमलो से दीक्षित हुई। 13वर्ष की बालिका सुशीला को उस समय आर्यिका सुप्रकाशमति नाम दिया गया। माताजी ने धर्म के मार्ग पर चलते हुई सम्पूर्ण भारत वर्ष की करीब 75000हजार किलोमीटर की पद यात्रा कर जैन धर्म को प्रचार कर रही है। 14जनवरी को प्रातः 8बजे विशेष प्रभु कामधेनु शांतिनाथ पर कई प्रकार के रसों एवं अमृत के अभिषेक से दीक्षा महोत्सव का शुभारम्भ होगा। उसके बाद शांति विधान विश्व शांति हेतु एवं गुरु माँ को ज्ञान शास्त्र के रूप मे 43शास्त्र भेट किये जायगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें