नवलगढ़ में भूमि विवाद को लेकर NRI ने पुलिस को सौंपा शिकायत–पत्र

 नवलगढ़ में भूमि विवाद को लेकर NRI ने पुलिस को सौंपा शिकायत–पत्र



कई प्लॉटों से जुड़ा प्रकरण, 


पुराने प्रकरणों व न्यायालय आदेश का भी उल्लेख


नवलगढ़ (झुंझुनू)। नवलगढ़ थाना क्षेत्र में  कुछ प्लॉटों से जुड़े एक भूमि विवाद को लेकर विदेश में रह रहे वरिष्ठ NRI डॉ. बनवारीलाल मील ने पुलिस को शिकायत–पत्र सौंपा है। शिकायत में बताया कि उनके परिवार के नाम दर्ज पट्टा संख्या 667, 668 तथा कुछ अन्य प्लॉटों से संबंधित पूर्व विवाद, न्यायालय में लंबित प्रकरणों और पुराने प्रकरणों का विवरण प्रस्तुत किया गया है। शिकायत अनुसार इन प्लॉटों से जुड़े मामलों में 2022 से लेकर 2024 तक विभिन्न स्तरों पर आपत्तियाँ, रिपोर्टें और कानूनी प्रक्रिया चलती रही है। प्रार्थी द्वारा यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में कई बार समझाइश की कार्रवाई हुई, साथ ही कुछ प्रकरणों में FIR भी दर्ज की गई थीं।

डॉ. मील ने बताया कि न्यायालय द्वारा 20 अक्टूबर 2023 को संबंधित संपत्तियों को लेकर स्थगन आदेश जारी किया गया था। शिकायत में यह भी कहा गया कि लंबित प्रकरणों और जारी न्यायिक प्रक्रिया के बावजूद कुछ गतिविधियाँ जारी रहने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई, जिस पर उन्होंने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। शिकायत में  बताया कि कुछ प्लॉटों के लेन–देन व निर्माण को लेकर प्रार्थी ने आपत्ति जताते हुए नई शिकायत दी है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि चल रही जांच, न्यायालय के आदेश और भूमि स्वामित्व से जुड़ी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस मामले में निष्पक्ष जांच कि मांग की



---

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी