नव चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा*
*नव चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा*
जयपुर। राष्ट्रीय आदिम जनजाति सेवा विकास परियोजना (एनटीएसडीपी) में
नव चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। राजधानी जयपुर के संसारचंद रोड स्थित एनटीएसडीपी के क्षेत्रीय कार्यालय में एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें
एनटीएसडीपी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक एतवारी मालतो ने बताया कि इस कार्यालय में राष्ट्रीय आदिम जनजाति सेवा विकास परियोजना के तहत राजस्थान के सम्पूर्ण जिलों में आदिम जनजाति, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति सहित अन्य पिछड़ा वर्गो के क्षेत्रों में ग्रामीण स्तर पर जन कल्याण विकास, शिक्षा की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थय की व्यवस्था, कृषि कार्य विकास करना, गरीबी उन्मूलन, आजीविका का विकास करना, कौशल विकास एवं उत्पादित वस्तुओं, हस्तकला, शिल्पकला, कताई, बुनाई, सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण स्तर पर मनरेगा योजना के अन्तर्गत श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण जन कल्याण के लिए सर्वे व प्रचार-प्रसार करना इत्यादि कार्य भी किए जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए राजस्थान भर में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में जमवारामगढ़ (जयपुर) से चंदा शर्मा को महिला विकास समिति कार्यक्रम अधिकारी, माया को जयपुर मुख्यालय में परियोजना महिला विकास अधिकारी, देवेन्द्र कुमार रैगर को जयपुर मुख्यालय में कृषि कार्यक्रम अधिकारी, सुशीला देवी को जयपुर मुख्यालय में महिला विकास अधिकारी, रामलाल को जयपुर मुख्यालय में ब्लॉक विकास अधिकारी, अशोक कुमार को जयपुर मुख्यालय में ब्लॉक तहसील अधिकारी, ज्ञानेश्वर पंकज को जयपुर मुख्यालय में लेखा सहायक कार्य अधिकारी, ओम प्रकाश जाट को टोंक जिला क्षेत्रीय कार्यक्रम अधिकारी, श्रीराम चौधरी को जयपुर जिला क्षेत्रीय कार्यक्रम अधिकारी, सीमा चौधरी को ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी निवाई (टोंक), शिमला चौधरी को ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी निवाई (टोंक), राजाराम चौधरी को ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी निवाई (टोंक), राजाराम चौधरी को ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी निवाई (टोंक), हर्षा कुमारी चौधरी को ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी निवाई (टोंक), प्रमिला सेन को ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी निवाई (टोंक) और रेखा कुमारी को कुचामनसिटी जिला सहायक कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें