श्रीमती भावना शर्मा ने किया राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण*
*श्रीमती भावना शर्मा ने किया राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण*
कोटा, 18 सितंबर, राजस्थान तकनीकी राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय-कोटा की नवनियुक्त कुलसचिव श्रीमती भावना शर्मा ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। थी। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा दिनांक 15 सितंबर को किये गए स्थानान्तरण में श्रीमती शर्मा को कोटा विश्वविद्यालय की कुलसचिव के पद से राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय-कोटा की कुलसचिव पद पर स्थानांतरित किया गया है। इस अवसर पर कुलसचिव कार्यालय के कर्मचारियों ने श्रीमती शर्मा का स्वागत किया और शुभकामनाए प्रदान की। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विवि की वह समस्त साथी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ मिलकर विवि एवं छात्र हित में कार्य करेंगी ताकि हमारे हितधारक विश्वविद्यालय से लाभान्वित हो सके। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और वर्तमान कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।
