प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कैम्प आयोजित, 266 मरीजों का किया उपचार

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार  कैम्प आयोजित, 266 मरीजों का किया उपचार


                                         पाटन-----स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ में कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प भारत सरकार के निर्देश अनुसार राज्य के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैं। कैम्प में 266 मरीजों का  इलाज किया गया कैम्प में गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 18 साल तक की  बालिकाओं की जांच की गई, एवं अन्य रोग के मरीजों की भी जांच कर उन्हें उचित उपचार दिया गया, इस कैम्प में डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर पंकज यादव एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र ने अपनी सेवाएं दी, संपूर्ण कैम्प की जिम्मेदारी डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर पंकज यादव को दी गई,। कैम्प में लैब टेक्नीशियन आनंद, फार्मासिस्ट के के सैनी, नर्सिंग कर्मी सावित्री, नवीन, ममता,एएनएम प्रेमलता, रामसिंह  नरोत्तम, सीएचओ संदीप, सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। *स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 266 मरीज का इलाज किया गया। आगामी दिवस में जमालपुर, नया नगर,बेसलड़ा में भी कैम्प  आयोजित किए जाएगा, उसके लिए सभी मेडिकल स्टाफ की मीटिंग करके संपूर्ण जानकारी दे दी गई है इनका कहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर पंकज यादव*           मुख्य उद्देश्य


1. *महिला स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना*:  महिला स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करना।

2. *गैर-संचारी रोगों पर ध्यान केंद्रित करना*: कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल स्क्रीनिंग पर ध्यान देना।

3. *मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण बढ़ाना*: मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण को बढ़ावा देना।

4. *स्वास्थ्य जांच और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना*: टीकाकरण, एएनसी जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना।

5. *स्वास्थ्य के लिए जागरूकता हेतु समुदाय संगठित करना*: स्वास्थ्य के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए समुदाय को संगठित करना।

6. *रक्तदान शिविर का संचालन*: रक्तदान शिविर का आयोजन करना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई