कुणाल सिंह राजपूत, श्रुति राव, अरुण तिवारी, हरे कृष्ण दूबे की फिल्म 'डॉक्टर बाबू' का मुहूर्त विंध्याचल धाम में संपन्न
कुणाल सिंह राजपूत, श्रुति राव, अरुण तिवारी, हरे कृष्ण दूबे की फिल्म 'डॉक्टर बाबू' का मुहूर्त विंध्याचल धाम में संपन्न
वाराणसी उत्तर प्रदेश साक्षी सेठ
सत्यम सिने विजन बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म 'डॉक्टर बाबू' का शुभ मुहूर्त मां जगत जननी विंध्यवासिनी के मंदिर विंध्याचल धाम में संपन्न किया गया। बता दें कि अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में बनने जा रही भोजपुरी फिल्म 'डॉक्टर बाबू' का शुभ मुहूर्त उत्तर प्रदेश की पावन भूमि विंध्याचल धाम में विधिवत पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ-साथ माता की आरती करके भक्तिभाव के साथ धूमधाम से संपन्न किया गया। इस मौके पर फिल्म के हीरो कुणाल सिंह राजपूत, हीरोइन श्रुति राव, अभिनेता प्रमोद शुक्ला, अभिनेत्री किरण मिश्रा, रागिनी राय, निर्देशक अरुण तिवारी, निर्माता हरे कृष्ण दूबे, व्हाइट हिल भौकाल म्यूजिक कंपनी के हेड उदय भगत सहित बहुत से गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश झुकाकर माता जी का दर्शन किया और माँ विन्ध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। सभी ने मुहूर्त संपन्न होने पर फिल्म के निर्माता और निर्देशक को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में कुणाल सिंह राजपूत, श्रुति राव और प्रमोद शुक्ला नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी शानदार केमेस्ट्री नजर आने वाले हैं। वे अपने फैंस व ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता हरे कृष्ण दूबे हैं। निर्देशक अरुण तिवारी हैं। डीओपी नीलेश पांडेय हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर किरण मिश्रा, सुनील पांडेय, जीतू, ईपी प्रमोद शुक्ला और प्रोडक्शन कंट्रोलर जावेद शेख हैं। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही यह फिल्म संपूर्ण पारिवारिक और सामाजिक है, जोकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म को लेकर के फिल्म निर्माता हरे कृष्ण दूबे और निर्देशक अरुण तिवारी बहुत ही उत्साहित हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सुरियावा में के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें