जिला अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद, गेट नंबर 2 से होगा आवागमन

 जिला अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद, गेट नंबर 2 से होगा आवागमन



कोटपूतली।शहर के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के चलते अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अस्पताल के पीएमओ डॉ. चैतन्य रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्माण कार्य मरीजों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।


डॉ. रावत ने बताया कि निर्माण कार्य की अवधि के दौरान अस्पताल में आने-जाने वालों को वैकल्पिक रूप से गेट नंबर 2 से प्रवेश और निकास की सुविधा दी गई है। उन्होंने सभी मरीजों, परिजनों और आगंतुकों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए गेट नंबर 2 का ही उपयोग करें।


उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य को पूरा होने में करीब एक सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। कार्य पूर्ण होते ही मुख्य द्वार को फिर से खोल दिया जाएगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी