अल्का काजला क्लासेज में आज गणतंत्र दिवस पर सभी बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ भाजपा कार्यकर्ता रवि गौतम व उनकी टीम द्वारा बच्चों को मिठाई, केले व तिरंगा झंडा का वितरण कर गणतंत्र दिवस मनाया।
जयपुर। प्रताप नगर के सेक्टर 18 राणा सांगा मार्ग स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए शिक्षिका अल्का काजला द्वारा चलाई जा रही अल्का काजला क्लासेज में आज गणतंत्र दिवस पर सभी बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ भाजपा कार्यकर्ता रवि गौतम व उनकी टीम द्वारा बच्चों को मिठाई, केले व तिरंगा झंडा का वितरण कर गणतंत्र दिवस मनाया।
वही अजमेर रोड कमला नेहरू नगर से प्रताप नगर तक वंदे मातरम, जय हिन्द के नारों के साथ तिरंगा वाहन रैली भी निकाली गई। इस मौके पर विश्व हिंदू शक्ति परिषद के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, गेट सॉल्यूशन के संस्थापक विनोद गौत्तम, अनिल काजला, सुमन पचार, मनीष पूनिया, दुष्यंत चौधरी आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
