गांजा परिवहन करते एक गिरफ्तार

 गांजा परिवहन करते एक गिरफ्तार




उदयपुर जनतंत्र की आवाज। घंटाघर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 


जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान तहत उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर तथा कैलाशचन्द्र वृत्ताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में भवानी सिंह राजावत थानाधिकारी, घंटाघर मय टीम द्वारा 17 मई को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये मनीष उर्फ मुंशी पिता फतेहलाल निवासी ओड बस्ती थाना अम्बामाता जिला उदयपुर को 60 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

 अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट का एक प्रकरण दर्ज है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई