श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल द्वारा भागवताचार्य एवं कथा आयोजक का स्वागत

 श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल द्वारा भागवताचार्य एवं कथा आयोजक का स्वागत



उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर द्वारा गांव देलवाड़ा जिला राजसमंद में मंडल के सदस्य द्वारा आम जन हेतु संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने पर भागवताचार्य एवं आयोजक का पगड़ी शॉल, उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। 

मंडल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन ने बताया कि राजसंद जिले के देलवाड़ा गांव में आदर्श विद्या मंदिर ,कालेश्वर महादेव पर 22 मई से 29 मई को ग्राम वासियों के लिए संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा करवाने के लिए मंडल की सदस्य सुश्री संतोष खवास एवं भागवताचार्य श्री कृष्णा नंद जी महाराज का कथा के दौरान कथा स्थान पर जाकर पगड़ी, शॉल एवं उपर्णा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर मंडल के महामंत्री अशोक कुमार सांखला ,चंद्र प्रकाश सेन ,राजश्री सेन ,भगवती देवी सेन आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला