एडीजे शर्मा ने कानोड़ व जावर माइंस थाना क्षेत्र में रुकवाए बाल विवाह

 एडीजे शर्मा ने कानोड़ व जावर माइंस थाना क्षेत्र में रुकवाए बाल विवाह


उदयपुर, 5 मार्च। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने कानोड़ व जावर माइंस थाना क्षेत्र में बाल विवाह रुकवाया। शर्मा को सूचना मिली थी कि कानोड़ व जावर माइंस थाना क्षेत्र में बाल विवाह आयोजित होने वाला है व बरात भी आ चुकी है। इस सबंध में संबंधित थानाधिकारी व तालुका अध्यक्ष को तुरंत अवगत कराया और कानोड़ थाने के एसएचओ मुकेश खटीक ने बाल विवाह रूकवाकर परिवार वालो को पाबंद किया। साथ ही जावर माइंस थाने के एसएचओ ने भी परिवार वालो को पाबंद करते हुए बाल विवाह रूकवाया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी