उदयपुर के पण्ड्या ने मास्को में किया प्रतिनिधित्व
उदयपुर के पण्ड्या ने मास्को में किया प्रतिनिधित्व
उदयपुर, 12 मार्च। उदयपुर के सुरक्षा एवं विदेश निति थिंकटैंक के कार्यकारी निदेशक अभिनव पंड्या नेरूस के विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय रुसोफिले आंदोलन एवं बहुध्रुवीयता फोरम की मास्को में आयोजित वार्षिक बैठक में प्रतिनिधित्व किया।
तीन दिवसीय सम्मलेन में पण्ड्या ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के सलाहकार प्रोफेसर एलेग्जेंडर डुगीन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, पुतिन के करीबी करमाफोव और डॉ मारिया ज़खरॉव से शिष्टाचार भेंट की। सम्मलेन में अभिनव ने प्लेनरी सेशन में अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह रूस एक बहुध्रुवीय विश्व सामरिक व्यवस्था चाहता है उसी तरह से भारत भी एक बहुध्रुवीय विश्व सामरिक ढांचे का सशक्त पक्षधर है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें