थानाधिकारी नेकी राम ने पद ग्रहण किया
थानाधिकारी नेकी राम ने पद ग्रहण किया
पाटन। प्रमोद सैनी
पाटन। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी विभागों में स्थानांतरण प्रक्रिया जारी हो चुकी है, तथा जो पूर्व में कर्मचारी/ अधिकारी कार्य कर रहे थे उनका स्थानांतरण कर अपने पसंद के कर्मचारियों/ अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में पाटन से थानाधिकारी इंद्राज सिंह यादव को थोई थाने में लगाया गया है, एवं उनकी जगह सीकर उधोग नगर थाने से रिजर्व पुलिस लाइन नीमकाथाना में लगाए गए थानाधिकारी नेकीराम को पाटन थाने में लगाया गया है। थानाधिकारी नेकीराम ने पद ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया की क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम कसना, एवं पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें