गुमान सिंह जी की स्मृति में चित्र प्रदर्शनी
गुमान सिंह जी की स्मृति में चित्र प्रदर्शनी
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल
भूपाल नोबल संस्थान के 102वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में भूपाल नोबल्स पीजी महाविद्यालय में संचालित दृश्य कला विभाग के द्वारा पूर्व प्रबंध निदेशक ठाकुर साहब गुमान सिंह जी की स्मृति के संदर्भ में चित्र प्रदशनी का आयोजन किया गया। उसमें विभिन्न प्रकार के चित्रों से उकेरा गया। संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ महेन्द्र सिंह आगरिया एवं प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर चित्र प्रदशनी का उद्घाटन किया। महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ रेणु राठौड़ ने बताया दृश्य कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कंचन राणावत के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन उनके मार्गदर्शन में किया गया है। इस अवसर पर सहअधिष्ठाता डॉ रितु तोमर सामाजिक एवं मानविकीय सहअधिष्ठाता डॉ. ज्योतिरादित्य सिंह भाटी, डॉ संगीता राठौड़, डॉ अनीता राठौड़, डॉ मनीषा शेखावत, लेफ्टिनेंट शैलजा राणावत, डॉ सृष्टिराज सिंह चुंडावत, डॉ सुमेगा शर्मा उपस्थित थे। इसमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राँए शिव प्रताप सिंह, घनश्याम लोहार, दिनेश वागरिया, ईश्वर ओदीच्य, कंचन रावत, शुयश शर्मा, सागर बारोट, रणवीर पटेल, रितेश पालीवाल, अदिति राजपूत, रिया गोलछा आदिथे। कला के अन्य पहलुओं पर भी इस अवसर पर प्रकाश डाला गया। यह जानकारी जन सम्पर्क अधिकारी डॉ कमल सिंह राठौड़ ने दी। ठा सा गुमान सिंह जी ने 40 वर्षों से अधिक समय तक भूपाल नोबल्स संस्थान की सेवा की और इसे बुलंदियों पर पंहुचाने में तन मन और धन से सहयोग दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें