जयपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित* *मथुरा-जयपुर-मथुरा स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी*

 *जयपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*

*मथुरा-जयपुर-मथुरा स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी*



संवाददाता विवेक अग्रवाल

जयपुर /उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 9 फरवरी। जयपुर स्टेशन पर पुर्नविकास कार्य हेतु प्लेटफार्म नंबर 6 एवं 7 पर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य की अवधि के बढने से निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी :-


1. गाडी संख्या 04173, मथुरा-जयपुर स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 12.02.24 से 14.02.24 तक मथुरा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 04174, जयपुर-मथुरा स्पेषल रेलसेवा दिनांक 12.02.24 से 14.02.24 तक जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला