राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* श्रीलंका जंबूरी के लिए 3 स्काउट्स का चयन *राजस्थानी संस्कृति की छोड़ेंगे छाप*


 *राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* श्रीलंका जंबूरी के लिए 3 स्काउट्स का चयन 

*राजस्थानी संस्कृति की छोड़ेंगे छाप*

 झुंझुनू,09 फरवरी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा झुंझुनू जिले के  02 स्काउट्स एवम् एक रोवर स्काउट्स का श्रीलंका में दिनांक 20 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली जंबूरी के लिए चयन किया गया है।

सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि   स्वामी विवेकानंद ओपन स्काउट ट्रूप झुंझुनू के मोहित वर्मा पुत्र संजीव कुमार ,यश वर्मा पुत्र एडवोकेट जगदीश प्रसाद वर्मा और रोवर स्काउट अभिषेक सैनी पुत्र  सुरेंद्र सैनी, मरुधर ओपन रोवर क्रू झुंझुनूं द्वारा सहभागिता की जाएगी।

 सी. ओ. कालावत ने बताया कि तीनो स्काउट्स नवलगढ़ के रहने वाले हैं, तथा झुंझुनू स्काउट गाइड से जुडे हुए हैं।

इन स्काउट्स द्वारा राजस्थान प्रदेश  एवं भारत देश की रंग बिरंगी संस्कृति का बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके लिए पाली जिले में   दो दिवसीय  जंबूरी  पूर्व तैयारी शिविर का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें सभी को राजस्थानी संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु कैंप क्राफ्ट,फूड प्लाजा, स्किल ओ रामा, राजस्थानी लोक नृत्य  प्रदर्शनी, झांकी प्रदर्शन  आदि की पूर्व तैयारी  करवाई गई।

 सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने तीनो स्काउट्स का जिला मुख्यालय झुंझुनू फूलमाला पहनाकर अग्रिम शुभकामनाएं दी , साथ ही उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जिले की विशिष्ट उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त एवम् मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनुसुइया सिंह, स्काउट गाइड ज़िला अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा, प्रभारी कमिश्नर एवम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवलगढ़ अशोक शर्मा,सी. ओ. गाइड सुभीता महला, जिला प्रशिक्षण आयुक्त बाबूलाल गुर्जर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त एडल्ट रिसोर्स प्रह्लाद राय जांगिड़, ओमप्रकाश वर्मा,रामावतार सबलानिया, सचिव दशरथ सिंह,सहायक सचिव शिव प्रसाद वर्मा , पूर्व सचिव अर्जुन सिंह , डॉ.संजय सैनी ने स्काउट्स को शुभ कामनाएं दी।इस अवसर पर सेवानिवृत्त सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, रेलवे वाणिज्यक अधिकारी एवं रेलवे स्काउट ओम प्रकाश आर्य तथा एडवोकेट जगदीश कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 *महेश कालावत सी. ओ. स्काउट झुंझुनू*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग