आचार्य वर्धमान वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में ऋषभदेव में 5 दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव 11 से
आचार्य वर्धमान वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में ऋषभदेव में 5 दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव 11 से
ऋषभदेव में आचार्य शांति सागर पद शताब्दी समारोह समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न
उदयपुर। ऋषभदेव में आचार्य शांति सागर आचार्य पद शताब्दी समारोह का राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुकुल के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल एवं अध्यक्षता महामंत्री प्रकाश बड़जात्या ने भाग लिया।
इस अवसर पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने कहा आचार्य शांति सागर जी महाराज ने 100 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के शमडोली में आचार्य पद ग्रहण किया था। उन्होंने समाज के उत्थान, जिनालय, जीणोर्धार और संस्कृति के रक्षण के लिए अहम भूमिका का निर्वहन किया था, जिन धर्म, जिन मंदिर और जिनवाणी के लिए रक्षा के लिए कार्य किए थे।
समारोह में शांति सागर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल सेठी ने बताया कि आचार्य शांति सागर महाराज के आचार्य पद ग्रहण शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय समारोह आयोजित होंगे। पूरे भारतवर्ष में शांति सागर के 100 स्तूप विभिन्न राज्यों में लगाए जाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें