पाटन क्षेत्र की रेसला ब्लाक कार्यकारिणी का गठन,दिनेश सैनी अध्यक्ष मनोनीत

 पाटन क्षेत्र की रेसला ब्लाक कार्यकारिणी का गठन,दिनेश सैनी अध्यक्ष मनोनीत


पाटन।कृष्ण सैनी धांधेला

पाटन।कस्बे में स्थित श्री जगन्नाथ दीवान अंग्रेजी माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में रेसला सदस्यों की मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें सर्व सहमति से कार्यकारिणी  का पुनर्गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक महेश कुमार खुडानिया प्राचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धांधेला ,चुनाव अधिकारी डॉक्टर हवा सिंह यादव उप्राचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला, दिनेश कुमार जांगिड़ उप प्राचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छाजा की नांगल द्वारा शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाए गए। दिनेश कुमार सैनी व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्लूपुरा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं सुमेर सिंह खुडानिया व्याख्याता श्रीमती जमुना देवी पांडेय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन को उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव व्याख्याता छाजा कि नांगल को ब्लॉक मंत्री, श्रीमती सरोज सांई व्याख्याता छाजा की नांगल को महिला मंत्री, राजेश लादी व्याख्याता मोठूका को कोषाध्यक्ष, सुरेश गुर्जर व्याख्याता राजपुरा को सभा अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र सैनी व्याख्याता राजपुरा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवगठित टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला