सुविवि- प्रो यादव विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त
सुविवि- प्रो यादव विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 15 जनवरी। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर पूरण मल यादव को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है। यादव के मार्गदर्शन में सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर आदि जिलों में कार्य संपादित होंगे।
प्रो यादव वर्तमान में विभाग अध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग ,समाज कार्य विभाग ,कोऑर्डिनेटर अनुसूचित जाति जनजाति सेल, नोडल अधिकारी अनुसूचित जाति ,जनजाति पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक वर्ग पी डब्ल्यू डी वर्ग के नोडल अधिकारी , जनसंख्या अनुसंधान केंद्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के मानद निदेशक , संकाय अध्यक्ष सामाजिक विज्ञान मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पद पर कार्य कर रहे हैं। यादव पूर्व में अधिष्ठाता छात्र कल्याण, मुख्य चुनाव अधिकारी एवं क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में रह चुके हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें