उद्घाटन मैच में बाभनपुर की टीम ने मारी बाजी*
*उद्घाटन मैच में बाभनपुर की टीम ने मारी बाजी*
सुभाष तिवारी लखनऊ
पट्टी।
पट्टी के पृथ्वीगंज बाजार (रमईपुर दिशिनी) में गुरुवार को जय मां शंकरावल देवी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बाभनपुर की टीम ने शंकरावल देवी टीम को 8 विकेट हराकर जीत दर्ज कराई। बाभनपुर की टीम में सर्वाधिक 30 रन बनाने वाले मदन तिवारी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। उद्घाटन मैच के दौरान शंकरावल देवी टीम ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। आठ ओवर के खेल में खिलाड़ियों ने 69 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाभनपुर की टीम ने महज दो विकेट के नुकसान पर अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम कर ली। इसके पहले फीता काटकर मैच का उद्घाटन करते हुए ग्राम प्रधान रमईपुर दिशिनी इंद्रधर दूबे (छोटे दूबे) व पृथ्वीगंज पुलिस चौकी इंचार्ज हरिमोहन राजपूत ने कहा कि खेल खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है और खिलाड़ियों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेलना चाहिए। प्रधान बाभनपुर बबलू तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संजय पाल, राजमूर्ति मिश्रा, अशोक वर्मा, बबलू यादव, छोटे लाल दूबे, अमरीश ओझा, राम पांडेय, श्यामू दूबे, विकास तिवारी, रमेश मिश्रा ,राकेश तिवारी, अजय मिश्रा, विजय गांधी मौजूद रहे।
