आरसेटी में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए पंजीयन आरंभ
आरसेटी में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए पंजीयन आरंभ
उदयपुर, 11 जनवरी। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा उदयपुर जिले में संचालित जिला स्तरीय आरसेटी द्वारा जिले के युवाओं के लिए विभिन्न विधाओं में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए पंजीयन किया जा रहा है।
आरसेटी के प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर शरद माथुर ने बताया कि उदयपुर जिलें के ऐसे युवा जो नियमित पढ़ाई नहीं कर रहें हों व स्वरोजगार या रोजगार में अपनी आजीविका सुनिश्चित करना चाहतें हों वे आवेदन कर सकते है। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम टू व्हीलर रिपेयरिंग व इलेक्ट्रीशियन में प्रस्तावित है और दोनों में आवेदक कम से कम आठवीं पास होना आवश्यक है।
माथुर ने बताया कि आवेदन के लिए आधार कार्ड ,बैंक पासबुक की कॉपी, राशन कार्ड, पेन कार्ड, मार्कशीट व पांच नवीनतम पासपोर्ट फोटो के साथ आईसीआईसीआई आरसेटी भवन चित्रकूट नगर, भुवाणा स्वयं आकर आवेदन कर सकते हैं। सभी कोर्स निःशुल्क हैं साथ में सर्टिफिकेट एवं निःशुल्क टूलकिट भी प्रदान किया जाता है। बाहर के छात्रों के लिये निःशुल्क आवासीय एवं भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाती हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-572-9971 या मोबाइल नंबर 7357001524 पर कार्य दिवस में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता हैं।
