माण्डवा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
माण्डवा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 11 जनवरी। पुलिस मुख्यालय द्वारा 5 जनवरी से 4 फरवरी तक फरार अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव के निर्देशानुसार पर्वत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व रामेश्वरलाल वृताधिकारी वृत कोटडा के सुपरविजन में अशोक कुमार सिंह चम्पावत थानाधिकारी, कोटड़ा मय टीम द्वारा गत वर्ष अप्रेल 2023 मे मांडवा पुलिस टीम पर हथियारों सहित जानलेवा हमला कर हथियार लूट लेने वाली रणिया गैंग के फरार वांछित अपराधी होमा उर्फ सोमाराम पुत्र मीनीया निवासी कुकावास, मांडवा जो मामले में 09 माह से फरार चल रहा था को कोटडा सर्कल के नयावास, वैराकातरा के जंगलो से 11 जनवरी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के बाद जांच पड़ताल जारी है। इस टीम में अशोक कुमार सिंह चम्पावत थानाधिकारी कोटडा
शम्भुलाल कानि., रामनिवास कानि.
सुरेन्द्र कानि. मनीष कानि.
जसपाल सिंह कानि.
विकास कानि. सुश्री प्रियंका महिला कानि. राजेन्द्र शामिल थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें