अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित* *रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी*

 *अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित*

*रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी*



उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 31 जनवरी। रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मावली-उदयपुर रेलखण्ड के मध्य देवारी-खेमली स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।


 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:- 


*आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*


1. गाडी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 01.02.24 से 15.02.24 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 05836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 01.02.24 से 15.02.24 तक उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

3. गाडी संख्या 09612, बडी सादडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 05.02.24 व 06.02.24 को बडी सादड़ी से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर- उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

4. गाडी संख्या 09613, उदयपुर सिटी- बडी सादडी रेलसेवा दिनांक 05.02.24 व 06.02.24 को उदयपुर सिटी के स्थान पर राणाप्रतापनगर से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी- राणाप्रतापनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग