निजी विद्यालयों का उत्पीड़न नहीं रुका तो प्रबन्धक संघ आंदोलन के लिए होगा मजबूर

 *निजी विद्यालयों का उत्पीड़न नहीं रुका तो प्रबन्धक संघ आंदोलन के लिए होगा मजबूर*




*मया बाज़ार संवाददाता की खास रिपोर्ट*👈✍️


*मया- बाज़ार (अयोध्या)*


उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबन्धक संघ फाउंडेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक दिलासीगंज स्थित महादेव शिक्षण संस्थान में सम्पन्न हुई। संस्थापक जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को तरह - तरह की नोटिस भेजकर उत्पीड़न किया जा रहा हैं। इससे असंतोष फैल रहा हैं। प्रदेश मुख्य संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छोटे निजी विद्यालय का संचालन करना बहुत ही कठिन हो गया हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेश राव ने मांग की कि मान्यता के मानक सरल किए जाएं। जनपद अयोध्या के सम्मानित वित्तविहीन प्रबन्धक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने वित्तविहीन प्रबंधकों के एकजुटता पर बल दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर वित्तविहीन विद्यालयों का उत्पीड़न बन्द नहीं किया गया , तो उत्तर प्रदेश वित्तविहीन प्रबन्धक संघ फाउंडेशन को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सालिकराम सिंह ने की। बैठक में जेपीएस मिश्र, पुनीत मिश्रा, एसपी गुप्ता, बीना सबीना पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यक एम. ए. इदरीशी, सुरेन्द्र उपाध्याय सहित अयोध्या जिले के बड़ी संख्या में वित्तविहीन प्रबन्धक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई