शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग)2025-26 में श्री भगवानदास तोदी कॉलेज लक्ष्मणगढ़ की टीम उपविजेता रही
शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग)2025-26 में श्री भगवानदास तोदी कॉलेज लक्ष्मणगढ़ की टीम उपविजेता रही
।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि श्री राधेश्याम आर. मोरारका कॉलेज, नवलगढ़ में शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय की टीम ने लगातार मुकाबले जीत कर फाइनल मैच में जगह बनाई जबकि फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम विजेता रही तथा महाविद्यालय ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अनिल कुमार राय द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरुस्कृत किया गया।
महाविद्यालय के संस्था सचिव श्री आशकरण शर्मा, प्रशासक श्री प्रमेंद्र सिंह शेखावत, प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, शारीरिक शिक्षक श्री लिछमण सिंह, श्री सुरेंद्र सिंह, स्टाफ सदस्य डॉ आनंद शर्मा, डॉ नरेश वर्मा, श्री पंकज शर्मा एवं अन्य सभी सदस्यों ने तोदी कॉलेज की टीम को फाइनल में पहुंचकर शानदार प्रदर्शन करने एवं उपविजेता का खिताब जीतने पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
