देवदर्शन यात्रा कर मनाया जन्मदिन

 देवदर्शन यात्रा कर मनाया जन्मदिन 





विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पंचदिवसीय देवदर्शन यात्रा के दौरान विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पवित्र धामों—मेहंदीपुर बालाजी, गोवर्धन, अयोध्या, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज एवं चित्रकूट—की यात्रा कर आध्यात्मिक वातावरण में जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रतिनिधि समूह ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ जन्मदिवस उत्सव मनाया। फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने बताया कि “श्रीमती शर्मा ने अपने जन्मदिन को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करते हुए सनातन संस्कृति के उत्थान और समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के लिए यह देवदर्शन यात्रा की।” कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा,

व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण लाल शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ महामंत्री रामलाल शेरावत,  प्रशासनिक अधिकारी रमाशंकर शर्मा, महेंद्र मठाला, भगवान सहाय जाखड़, हरि शंकर सैनी आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला