हेरिटेज निगम : पशु प्रबंधन शाखा ने बेसहारा 17 गौ वंश को हिंगोनिया गोशाला में पहुंचाया*




*हेरिटेज निगम : पशु प्रबंधन शाखा ने बेसहारा 17 गौ वंश को हिंगोनिया गोशाला में पहुंचाया*


जयपुर। नगर निगम हेरिटेज की पशु प्रबंधन शाखा ने शहर में विचरण कर रही बेसहारा 17 गौ वंश को पकड़ कर हिंगोनिया गोशाला में पहुंचा दिया है। इस संबंध में हेरिटेज निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश शर्मा ने बताया कि परकोटे में गो वंश के विचरण करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में सड़क पर राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर शाखा ने अभियान चलाकर चांदपोल, छोटी चौपड़, चौड़ा रास्ता और गलता गेट इलाके में विचरण कर रही बेसहारा गौ वंश को पकड़ कर हिंगोनिया गोशाला में पहुंचा दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शाखा की ओर से कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला