हिंदी प्रचारक आरती श्रीवास्तव सम्मानित*

 *हिंदी प्रचारक आरती श्रीवास्तव सम्मानित*



         जबलपुर -   सशक्त हस्ताक्षर संस्था व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा रचनाकारों को सशक्त मंच प्रदान कर प्रेरणादायक कार्य कर रही है। निरंतर काव्य गोष्ठी के माध्यम से साहित्य, समाज व सांस्कृतिक क्षेत्र में सम्मानित करने के साथ ही सशक्त हस्ताक्षर संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संयोजन में हिंदी प्रेमियों को सम्मानित करने की दिशा में भी कार्य कर रही है।

            प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर रचनाकारों के दिलों में अपनी अमिट पहचान बनाई है जो कि संस्कारधानी जबलपुर मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्यासा जबलपुरी बहुत ही सहज भाव से शहर व अंचल के रचनाकारों को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहे हैं। प्यासा जबलपुरी का हिंदी प्रेम उनके द्वारा लिखित हिंदी आरती में भी झलकती है। हिंदी प्रेमियों के सम्मान की कड़ी में आरती श्रीवास्तव को हिंदी रत्न सम्मान प्यासा जबलपुरी ने प्रदान किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, कवयित्री ज्योति मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई