न्यायाधीश ने किया सखी सेंटर का मासिक निरीक्षण’’

 ’’न्यायाधीश ने किया सखी सेंटर का मासिक निरीक्षण’’


                                                                              

श्री राघवेन्द्र काछवाल, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार श्री संतोष अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अपर जिला न्यायाधीश) राजसमंद द्वारा आर.के. अस्पताल में संचालित वनस्टॉप सेंटर का दिनांक 06.11.2024 को मासिक निरीक्षण किया गया।

श्री अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में सेंटर में एक बालिका आवासरत है किन्तु वक्त निरीक्षण उक्त बालिका का बयान हेतु जाना बताया। सेंटर पर आश्रयरत महिलाओं/बालिकाओं के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं यथा साबुन, तेल, टूथपेस्ट इत्यादि उपलब्ध होना बताया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वन स्टॉप सेंटर पर कुल 15 कार्मिकों की संख्या है जिनमें से 4-4 कार्मिकों की ड्यूटी शिफ्टवार लगायी जाती है। गृह में आश्रयरत बालिकाओं हेतु भोजन की आवश्यकता होने पर भोजन अन्नपूर्णा रसोई से मंगवाना बताया। गृह में फर्स्ट एड बॉक्स सुविधा उपलब्ध है। सेंटर पर सुरक्षा हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील अवस्था में पाये गये एवं स्वच्छ पेयजल हेतु कैंपर की सुविधा उपलब्ध है। वक्त निरीक्षण सखी सेंटर प्रभारी, श्रीमती सुनीता खटीक उपस्थित मिली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई