कला आश्रम में आरोहण-2024 कार्यक्रम
कला आश्रम में आरोहण-2024 कार्यक्रम
उदयपुर। उदयपुर स्थित कला आश्रम प्रांगण के कलामंच पर नृत्य संगीत "आरोहण 2024" का आयोजन हृदयमई प्रस्तुतियों के साथ कत्थक नृत्य के नए आयामों को साथ लेकर किया गया। आरोहण कार्यक्रम का आगाज नृत्यदेव आदिशिव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डॉ. दिनेश खत्री एवं संरक्षक न्यासी डॉ. सरोज शर्मा, टी-टेन्ट्रम प्रा.लि. की सी.ई.ओ. डॉ. हृदया खत्री एवं मधुरम खत्री की उपस्थिति के साथ हुआ।
कार्तिक मास में आयोजित होने वाले इस नृत्यरास "आरोहण" का प्रारम्भ श्रीराम स्तुति के साथ हुआ, जहां डॉ. सुनिता आचार्य एवं डॉ. ममता जी ने इन्द्रदेव आर्य के निर्देशन में प्रभुश्री की आराधना में मंगल ध्वनि का आगाज किया।
कला, संस्कृति के "आरोहण' का प्रमुख केन्द्र कत्थक रास था जिसमें कत्थक व लोक नृत्य के विभिन्न पहलुओं को श्रृंगार के साथ प्रस्तुत किया, जहां नृत्य सिर्फ मनोरंजन नहीं यह आध्यात्म का पायदान है। नृत्य को दैनिक जीवन से जोड़कर उसे विद्यार्थियों के जीवन से जोड़ा गया व बताया गया कि यह कैसे आपके जीवन को और अधिक प्रभावशाली बनाता है।
कार्यक्रम के इसी क्रम में सम्मान समारोह में कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्निंग आर्टस की छात्राओं द्वारा कला आश्रम फाउण्डेशन की पैट्रोन ट्रस्टी डॉ. सरोज शर्मा का उपारना ओढ़ाकर एवं फूलो का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इन्टरनेशनल फेस्ट 2024 दिल्ली में भाग लेने वाली कला आश्रम की छात्राओं ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अपने अपने अनुभव सभी के साथ सांझा किए।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में शुद्ध कत्थक की प्रस्तुति छात्रा मितुला पाण्डे, हिना पारख, आन्या पारख, अनुष्का नाहर, उन्नति नाहर, खुशी छाजेड़, माही चपलोत, नीलू दिक्षित, श्यामा शर्मा, प्रतिमा हरगुनानी, आध्या गुप्ता ने की। सेमी क्लासिकल नृत्य जब तुम आओगे साजना.... गीत पर छात्रा सुहानी, जया, हिया, अक्षिता, रिहांशी, ममता जी. डॉ. सुनिता आचार्य एवं गरिमा जी द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्री इन्द्रदेव आर्य, श्रीमती इन्द्रा कुंवर एवं नुकुल गंधर्व ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें