*साबरमती-सीतामढी-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल (09 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन*
*साबरमती-सीतामढी-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल (09 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन*
रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारी को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-सीतामढी-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09421, साबरमती-सीतामढी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.10.24 से 30.11.24 तक (09 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक शनिवार को 19.45 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर 06.50 बजे आगमन व 07.00 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 08.30 बजे सीतामढी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09422, सीतामढी-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.10.24 से 02.12.24 तक (09 ट्रिप) सीतामढी से प्रत्येक सोमवार को 16.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 19.20 बजे आगमन व 19.30 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 06.00 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना
पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेट्रल, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, सिसवा बाजार, नरकटियागंज व रक्सौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
