भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस रेलसेवा का मुरादाबाद,* *बरेली एवं लखनऊ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन*
*भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस रेलसेवा का मुरादाबाद,*
*बरेली एवं लखनऊ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन*
रेलवे द्वारा भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस रेलसेवा का मुरादाबाद, बरेली एवं लखनऊ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 15623, भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 10.09.24 से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह मुरादाबार स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.15 बजे आगमन व 08.25 बजे प्रस्थान कर, बरेली स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.51 बजे आगमन व 09.56 बजे प्रस्थान कर, लखनऊ स्टेशन पर परिवर्तित समय 14.20 बजे आगमन व 14.30 बजे प्रस्थान कर कामाख्या जायेगी।
