राजेश चौहान भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार निवारण न्यास सिंह वाहिनी उदयपुर शाखा के जिला अध्यक्ष नियुक्त
राजेश चौहान भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार निवारण न्यास सिंह वाहिनी उदयपुर शाखा के जिला अध्यक्ष नियुक्त
उदयपुर 13 अगस्त। भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार निवारण न्यास सिंहवाहिनी दिल्ली -6 उदयपुर शाखा द्वारा सिंहवाहिनी बैठक में राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार निर्मल नागौरी एवं राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जिला उदयपुर के द्वारा उदयपुर जिला अध्यक्ष के लिए राजेश चौहान का प्रस्ताव रखा । सिंह वाहिनी के जिला प्रवक्ता विवेक अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम. के. पाठक ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से राजेश चौहान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप प्रियदर्शी, जिला प्रभारी राकेश बंसल, मनमोहन, नगर उपाध्यक्ष दिव्यांश बृजवानी, मिडिया प्रभारी प्रदीप भटनागर , संरक्षक उदयपुर भूरी सिंह, हितेश शर्मा, रुपाली जैन, जसोदा मंत्री, नितिन जैन, विनोद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें