ठहराव की संचालन अवधि में विस्तार* *जैसलमेर-कोठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा ओसियां स्टेशन पर करेगी 02 मिनट का ठहराव*
*ठहराव की संचालन अवधि में विस्तार*
*जैसलमेर-कोठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा ओसियां स्टेशन पर करेगी 02 मिनट का ठहराव*
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जैसलमेर-कोठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा का ओसियां स्टेशन पर दिनांक 31.01.25 तक 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 31.01.25 तक ओसियां स्टेशन पर 07.04 बजे आगमन एवं 07.06 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 31.01.25 तक ओसियां स्टेशन पर 17.52 बजे आगमन एवं 17.54 बजे प्रस्थान करेगी।
