बलिया वसूली कांड : आरोपी थानेदार ने गोरखपुर में किया सरेंडर

 *बलिया वसूली कांड : आरोपी थानेदार ने गोरखपुर में किया सरेंडर


*

सुभाष तिवारी लखनऊ


बलिया कांड में फरार नरही थाने के थानेदार पन्नेलाल कन्नौजिया ने गोरखपुर में सरेंडर कर दिया। दरअसल सुबह उनकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जानकारी होने के बाद थानेदार ने सरेंडर कर दिया। गोरखपुर के मूल निवासी पन्‍नेलाल 2012 में दरोगा बने थे। अगस्‍त 2022 में पन्‍नेलाल की नरही थाने पर तैनाती हुई थी। तब से लेकर बीते गुरुवार को निलंबन और मुकदमा दर्ज होने तक वह नरही थानाध्‍यक्ष पद पर ही रहे। 7 पुलिसकर्मियों समेत 23 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नरही समेत 5 पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए थे। ADG ने तत्काल एक्शन लेते हुए कोरंटाडीह चौकी के सभी 6 पुलिसकर्मियों और थानाध्यक्ष नरही पन्ने लाल को सस्पेंड कर दिया। इनके खिलाफ वहीं FIR दर्ज हुई, जहां पर ड्यूटी करते थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई