जयपुर-असरवा एवं इंदौर-असरवा-इंदौर रेलसेवाओं का सरदारग्राम पर ठहराव री-स्टोर*
*जयपुर-असरवा एवं इंदौर-असरवा-इंदौर रेलसेवाओं का सरदारग्राम पर ठहराव री-स्टोर*
जयपुर जनतंत्र की आवाज। रेलवे द्वारा जयपुर-असरवा एवं इंदौर-असारवा-इंदौर रेलसेवा का सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव को री-स्टोर किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12981, जयपुर-असरवा एवं गाडी संख्या 19315/19316, इंदौर-असरवा-इंदौर रेलसेवा दिनांक 22.07.24 से सरदारग्राम स्टेशन ठहराव करेगी। पूर्व में उपरोक्त रेलसेवाओं का सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव स्थगित किया गया था, अब यह रेलसेवाएं सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव करेगी।
