भाजपा नये प्रदेश अध्यक्ष बने मदन राठौर
भाजपा नये प्रदेश अध्यक्ष बने मदन राठौर -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर!नई दिल्ली! राष्ट्रीय महा सचिव अरुण सिंह ने मदन राठौड़ को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुमेरपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट से दो बार मदन राठौड़ विधायक रह चुके है। 68 साल के मदन राठोड़ साइंस में स्नातक है। वर्ष 2003 से 2008 और वर्ष 2013 से 2018 तक सुमेरपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट से विधायक रहे। 4 बार भाजपा के पाली जिलाध्यक्ष पद पर रहे। (वर्ष 1989, वर्ष 1993, वर्ष 2003 और वर्ष 2014) और वर्तमान में सिरोही जिले से भाजपा के जिलाप्रभारी है। यह पार्टी अध्यक्ष नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह, विगत प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के बीच मंथन चल रहा था!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें