कलेक्टर ने अपना घर आश्रम में मनायी अपनी शादी की वर्षगांठ


 कलेक्टर ने अपना घर आश्रम में मनायी अपनी शादी की वर्षगांठ


नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने अपनी  शादी की वर्षगांठ अपना घर आश्रम में आवासित प्रभुजनों के साथ मनाई। शरद मेहरा की पत्नी मोना मेहरा जी ने सर्वप्रथम ठाकुर जी को भोग लगाया और अपने हाथों से प्रभुजनो को भोजन परोसा। इसके बाद आश्रम का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आश्रम में आवासित प्रभुजनों की रहने, खाने पीने और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं को सराहा और पीड़ित मानव सेवा के लिए पुनीत कार्य बताया। 

अपना घर आश्रम के अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव संदीप चौधरी, संजीव मोदी कोषाध्यक्ष, महेंद्र गोयल, विकास कुमार,  सह सचिव गजेंद्र मोदी द्वारा शरद मेहरा जी की पत्नी मोना मेहरा जी ने ठाकुर जी की तस्वीर भेंट स्वरूप दी गई। इस दौरान आश्रम के सेवासाथी चंद्रप्रकाश वर्मा,  विश्वेंद्र फौजदार, नितिन सहित सभी सेवासाथी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला