संजय गांधी की पुण्यतिथि पर 'रक्षाबंधन' धानमंडी कांग्रेस मीडिया सेंटर में कार्यक्रम
संजय गांधी की पुण्यतिथि पर 'रक्षाबंधन' धानमंडी कांग्रेस मीडिया सेंटर में कार्यक्रम
उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। संजय गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 'रक्षाबंधन' धानमंडी कांग्रेस मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर संजय गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पंकज कुमार शर्मा ने पांच सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की। इस कार्यक्रम में रक्तदान, वृक्षारोपण, श्रमदान, नेत्रदान और नशा न करने का संकल्प शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं और आने वाली नई पीढ़ी इससे प्रेरित होगी।
शर्मा ने कहा की संजय गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के युवा संगठन, भारतीय युवा कांग्रेस, को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया, जिससे पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ी। संजय गांधी ने विकास परियोजनाओं के माध्यम से देश में औद्योगिकीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा दिया। उन्होंने कई उद्योगों की स्थापना और विकास की दिशा में कदम उठाए। संजय गांधी के कार्य और विचार भारतीय राजनीति और समाज में एक महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ गए हैं। उनकी नीतियों और कार्यक्रमों ने देश के विकास और परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिनमें अशोक तम्बोली, फीरोज अहमद शेख, कन्हैया लाल मेनारिया, भगवान सोनी, कालू बापू चितोड़ा, कृपाशंकर मिश्रा, भरत मीणा, लता मीणा, डॉ. संदीप गर्ग, और राजवीर मेघवाल शामिल थे। सभी ने संजय गांधी के योगदान और उनके आदर्शों को याद किया और समाज सेवा की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें