चार दिवसीय यात्रा कार्यक्रम
चार दिवसीय यात्रा कार्यक्रम
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल।श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के सदस्यों का चार दिवसीय यात्रा कार्यक्रम शुक्रवार को प्रातः 8 बजे परशुराम चौराहे से मंडल के 50 सदस्यों का दल बस द्वारा रवाना हुआ।
मंडल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन ने बताया कि यात्रा के दौरान सबसे पहले राजसमंद जिला स्थित फरारा महादेव दर्शन के लिए पहुंचे जहां पर जल अभिषेक किया गया, भजन कीर्तन किए गए ,उसके बाद रामेश्वरम महादेव के दर्शन किए ,रामेश्वरम महादेव के पश्चात चारभुजा नाथ , रूपनारायण जी के दर्शन करके रात 8 बजे पुष्कर धाम पहुंचे इस तीर्थ यात्रा के संयोजक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शर्मा, महामंत्री अशोक कुमार सांखला है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें