भक्ति साधना पुस्तक राज्यपाल को भेंट
भक्ति साधना पुस्तक राज्यपाल को भेंट
उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। भक्ति साधना पुस्तक के संकलन कर्ता एवं प्रकाशक आतिश लोढ़ा ने महामिहम कलराज मिश्र-राज्यपाल, राजस्थान से शिष्टाचार भेंट कर भक्ति साधना पुस्तक भेंट की। प्रकाशक ने बताया की पुस्तक जैन धर्म के संक्षिप्त परिचय, विभिन्न साधना सामग्री, प्रार्थनाएं, भजन एवं जैन यात्रा का विस्तृत संकलन है। यह पुस्तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम में लॉन्च की गयी। ऑनलाइन पुस्तक बिना इन्टरनेट के उपयोग में वन क्लिक फॉर्मेट में बनायीं गयी है जिसमे क्लिक मात्र से किसी भी पेज या लिंक पर पंहुचा जा सकता है। भविष्य में इसी पुस्तक का युट्यूब चैनल बनाने का विचार है, इस संस्करण में 1000 पुस्तके छपाई गयी। सभी पाठकों के लिए ये पुस्तक नि:शुल्क उपलब्ध है। राज्यपाल ने दोनों फॉर्मेट की खूब खूब सराहना की एवं आने वाले संस्करणों के लिए शुभकामनाएं दी। भेंट के दौरान भारतीय जैन संघटना के पदाधिकारी राज गोलेछा, शरद कांकरिया, यश बापना एवं जय बोहरा मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें