श्री कृष्ण जन्म पर नाच उठे श्रोतागण
श्री कृष्ण जन्म पर नाच उठे श्रोतागण
पाटन। कृष्ण सैनी धांधेला
पाटन।निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिहार में स्थित श्री श्याम आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में चल रही श्रीमद भागवत कथा में शनिवार को श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर श्रोतागण नाच उठे। व्यास पीठ पर विराजमान सांई राम महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने और मरने की कला सिखाती है। मनुष्य को जीवन परमात्मा ने दिया है, लेकिन जीवन जीने की कला हमें सत्संग से प्राप्त होता है। शनिवार को भगवान कृष्ण के जन्म पर कथा वाचक सांई राम महाराज ने जन्मोत्सव की कथा का वाचन करते हुए कहा कि भगवान भक्तों के वश में है, भगवान हमेशा अपने भक्तों का ध्यान रखते हैं। भागवत कथा में सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर महिलाएं झूम उठी। भागवत कथा के आयोजक सरपंच श्रीमती अर्चना देवी पत्नी सतवीर यादव एवं उनका परिवार रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें