नमस्कार महामंत्र जाप व 1008 दीपों की महाआरती से होगा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज
नमस्कार महामंत्र जाप व 1008 दीपों की महाआरती से होगा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज
- श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्मोत्सव का आगाज आज
- तैयारियों में जुटे सकल जैन समाज के धर्मावलम्बी
- 21 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, होगा एक लाख धर्मावलम्बियों का महाकुंभ
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2623वां जन्मकल्याणक महोत्सव का आगाज 14 अप्रेल रविवार को नमस्कार महामंत्र का जाप एवं 1008 दीपों की महाआरती से होगा। महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में 100 फीट रोड स्थित शुभकेसर गार्डन में रविवार सायं 6.30 बजे भारतीय जैन संघटना की ओर से नमस्कार महामंत्र का जाप एवं 1008 दीपों की महाआरती का आयोजन होगा। फत्तावत ने बताया कि 21 अप्रेल प्रात: 8 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ होकर सूरजपोल, बापूबाजार, देहली गेट, धानमण्डी, मार्शल चौराहा, स्थल मंदिर होते हुए बीएन कॉलेज प्रांगण में सम्पन्न होगी। जहां करीब एक लाख धर्मावलम्बीयों का भव्य स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 108 युवतियां धवल वस्त्र में इन्दाणियां बनकर हाथों में जैन ध्वज पताका लिए शोभायात्रा को सुुशोभित करेगी। शोभायात्रा में पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान, देश भक्ति, जन संरक्षण, शाकाहार, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण व भगवान महावीर के सिद्धांतों पर आधारित झांकियां भी रहेगी।
- महावीर जयन्ती पर लक्ष्य 1008 विशाल रक्तदान शिविर का आयेाजन
भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष यशवंत कोठारी एवं युथ विगं के अध्यक्ष जय चौधरी, महिला विंग की अध्यक्षा मीना कावडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि जिओ ओर जीने दो का चरितार्थ करते हुए युथ विंग द्वारा श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 1008 रक्तवीर रक्तदान करेंगे।
- एक लाख धर्मावलम्बीयों को होगा महाकुंभ
महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी एवं मुख्य संयोजक संजय भण्डारी ने बताया कि 21 अप्रेल को सकल जैन समाज का आठवां स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा। जिसमें सकल जैन समाज के करीब एक लाख धर्मावलम्बीयों का समागम होगा। होने वाले आयोजन आठ वर्षों बाद होगा। पूर्व में 2016 में यह आयोजन हुआ था। इसकी तैयारियों को लेकर अलग-अलग समितियां अपने कार्यों में जुटी हुई है। उदयपुर तथा उदयपुर के दस किलो मीटर के आस-पास क्षेत्र के सभी धर्मावलम्बी इस आयोजन में भाग लेंगे।
- यह होंगे आयोजन
परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि नमस्कार महामंत्र के जाप एवं 1008 दीपों की महाआरती से प्रारम्भ होकर भव्य शोभायात्रा तक के कार्यक्रम निम्नानुसार रहेंगे।
14 अप्रेल को शाम 7 बजे शुभकेसर गार्डन में नमस्कार महामंत्र का जाप एवं 1008 दीपों की महाआरती होगी।
- 15 अप्रेल को शाम 7 बजे शुभकेसर गार्डन में सकल जैन समाज की विभिन्न महिला संगठनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।
- 17 अप्रेल को सुबह 11 बजे मुखबधिर एवं अंध विद्यालय में भोजन वितरण का आयोजन किया जाएगा।
- 19 अप्रेल को सुबह 11 बजे महाराणा भूपाल चिकित्सालय में सेवा कार्य किया जाएगा जिसमें रोगियों को फल एवं बिस्कट वितरित किए जाएंगे। - 21 अप्रेल को सुबह 8.30 बजे बीएन कॉलेज प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- 21 अप्रेल को श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याण दिवस पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें