आर्य समाज संस्थान सज्जन नगर का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव संपन्न*
*आर्य समाज संस्थान सज्जन नगर का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव संपन्न*
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। रविवार को आर्य समाज संस्थान सज्जन नगर का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव यज्ञ सत्संग के पश्चात् संपन्न हुए। यज्ञ ब्रह्मा डॉ आचार्य प्रमोद शास्त्री, स्नातक गुरुकुल प्रभात आश्रम, मेरठ के पौरोहित्य में ब्रह्म यज्ञ व देव यज्ञ से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। सौरभ शास्त्री, स्नातक गुरुकुल प्रभात आश्रम, मेरठ ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश भारती, पुनीत शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी, उदयपुर, राव गोपाल सिंह आसोलिया, मीडिया प्रभारी आर्य समाज सज्जन नगर, देवीलाल गर्ग, जिला समन्वयक स्वीप प्रकोष्ठ उदयपुर एवं प्रधान आर्य समाज सज्जन नगर एवं संपूर्ण स्वीप टीम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ हंसराज जोशी, स्नातक आर्ष गुरुकुल आबू पर्वत, राजस्थान रहे जिन्होंने वर्तमान समय में आर्य समाज के महत्व पर चर्चा करी। लोकेश भारती, प्रधानाचार्य ने आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को सार्थक रखने हेतु सोच समझ कर अपना मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। हुकमचंद शास्त्री द्वारा आर्य समाज के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं भ्रांतियों को दूर किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री हेमांग जोशी ने किया। प्रधान देवीलाल गर्ग ने सभी उपस्थित सज्जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।निर्वाचन अधिकारी मयंक राजसोनी, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, इन्डसइन्ड बैंक, उदयपुर के सान्निध्य में संपन्न हुए जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी एवं अंतरंग सदस्य चुने गए। संस्थापक/संरक्षक हुकमचंद शास्त्री, अध्यक्ष देवीलाल गर्ग, उपाध्यक्ष पवन कुमार पटेल, सचिव हेमांग जोशी,उपसचिव दीपक साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपिका पंड्या,पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती दीपा व्यास, प्रचार मंत्री, रविन्द्र कुमार तिवारी,प्रचार मंत्री द्वितीय, भावेश देसाई, आर्यवीर दल अधिष्ठाता, हिमांशु तिवारी चुने गए।अंतरंग सदस्य डॉ प्रमोद शास्त्री, डॉ हंसराज जोशी,डॉ संजय कुमार सोनी, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती सुमन तिवारी,सौरभ शास्त्री, विवेक बाकड़े, सागर, डॉ ललित कुमार है।
अन्त में शांतिपाठ, जयघोष एवं भोजन के साथ चुनाव संपन्न हुए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें